National Space Day 2024: क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस? क्या है इस दिन का इतिहास और महत्व- चंद्रयान-3 से है कनेक्शन
Himadri Singh Hada August 22, 2024 7:08 PM IST
23 अगस्त, 2023 का दिन भारत के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा गया. इस दिन चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की. यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था. चंद्रयान-3 मिशन की इस अभूतपूर्व सफलता के उपलक्ष्य में, भारत सरकार ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस घोषित किया.