Chhath Puja 2019: सूर्योपासना के छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को दिया गया अर्घ्य
India.com Hindi News Desk | Nov 2, 2019, 8:17 PM IST
लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन शनिवार शाम यहां विभिन्न गंगा घाटों, तालाबों, जलाशयों और घर तथा अपार्टमेंट की छतों पर लाखों व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की.










