सेवानिवृत हुए देश के 52वें CJI बीआर गवई, पोस्ट-रिटायरमेंट लाइफ को लेकर बता गए ये बड़ी बातें
Satyam Kumar November 23, 2025 3:04 PM IST
सीजेआई बीआर गवई (CJI BR Gavai) आज रिटायर हो चुके हैं. सीजेआई बीआर गवई ने अपने पोस्ट रिटायरमेंट लाइफ को लेकर कहा कि वे आगे किसी भी सरकारी पद को स्वीकार नहीं करेंगे, अब अपना आगे का जीवन पहले से सोचे हुए कार्य करने में व्यतीत करेंगे. इस दौरान सीजेआई ने न्यायपालिका में नेपोटिज्म लेकर भी अपने विचार रखें.