Seraj हिमाचल प्रदेश Election 2022 Results: जयराम ठाकुर लगातार छठी बार चुनाव जीते, सेराज सीट से तीसरी जीत
Digpal Singh December 8, 2022 8:59 AM IST
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे. यहां कि सेराज विधानसभा सीट से स्वयं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव लड़े हैं. मुख्यमंत्री इसी सीट से मौजूदा विधायक भी हैं. आज मतगणना के दौरान रुझानों में उन्होंने शुरू से ही बढ़त बनाई हुई थी और आखिरकार उन्होंने अपनी सीट पर बड़ी जीत दर्ज की.