Bihar Covid-19 Update: बिहार में 98% मरीजों को हॉस्पिटल की जरुरत नहीं, घर पर ही दवा पहुंचा रही सरकार
India.com Hindi News Desk January 6, 2022 12:35 PM IST
Bihar Hindi News: स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 98 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं. विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी कहते हैं कि 'राज्य में बुधवार सक्रिय मरीजों की संख्या 3697 है लेकिन करीब 98 प्रतिशत संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं. कोरोना के तीसरे चरण में हल्के लक्षण के मरीज आ रहे हैं.'