Viral Video: पानी से भरी सड़क पर चल रही थी गाय, अचानक लगा करंट, तड़प-तड़प कर जमीन पर गिरी, देखें वीडियो
Ruby Dwivedi July 4, 2022 2:15 PM IST
Gaay Ko Laga Current: सोशल मीडिया पर गाय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गाय घुटनों तक भरे पानी में चलती दिखाई दे रही है. चलते-चलते वह अचानक बिजली के पोल के पास पहुंच जाती है और उसे करंट लग जाता है. फिर वह तड़पकर जमीन पर गिर जाती है. इस दौरान वहां मौजूद एक दुकानदार की नज़र उस गाय पर पड़ती है, जिसके बाद वह फौरन गाय को बचाने के लिए पानी में चला जाता है और कपड़े की मदद से उसे अपनी ओर खींच लेता है. इससे गाय की जान बच जाती है. देखें वीडियो