KL Rahul इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर, कर्नाटक के इस खिलाड़ी को पहली बार टेस्ट टीम में मिला मौका
Ezaz Ahmad February 13, 2024 4:54 AM IST
KL Rahul Ruled Out IND vs ENG 3rd Test: गुरुवार 15 फरवरी से होने वाले भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच से केएल राहुल बाहर हो गए हैं. केएल राहुल को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत हुई थी और इसके बाद वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे.