T20 World Cup 2026: पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी क्रिकेटर का झूठा दावा, भारत ने वीजा देने से नहीं किया इनकार
Arun Kumar January 14, 2026 11:02 PM IST
हाल ही में पाकिस्तान मूल के अमेरिकी क्रिकेटर ने दावा किया था कि भारत ने उसके समेत पाकिस्तानी मूल के 4 खिलाड़ियों को वीजा देने से इनकार कर दिया है. लेकिन अमेरिका के ही एक क्रिकेट अधिकारी ने बताया है कि यह सच नहीं है.