समुद्र की लहरों पर सवार होकर आया 'सोने का रथ', Video में देखें कैसे लोगों ने उसे किनारे तक पहुंचाया
Digpal Singh | May 23, 2022, 1:12 PM IST
Golden Chariot in Andhra: समुद्र की लहरें जब तट तक आती हैं तो बहुत अच्छी लगती हैं, लेकिन तूफान में यही लहरें रौद्र रूप भी ले लेती हैं. लेकिन कई बार रौद्र रूप ली हुई ऊंची-ऊंची लहरें अपने साथ सैकड़ों किमी दूर से चीजें बहाकर लाती हैं. ऐसा ही हुआ है आंध्र प्रदेश में जहां, लहरों के साथ बहकर सोने का रथ आया है.








