Delhi CM: रेखा गुप्ता आज लेंगी मुख्यमंत्री पद की शपथ, रामलीला मैदान में होगा समारोह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी होंगे शामिल
Parinay Kumar February 20, 2025 4:58 AM IST
Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी. बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है. रामलीला मैदान में गुरुवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.