Engineering Export Goods: भारत के इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात 54 फीसदी बढ़ा
India.com Hindi News Desk | Jan 25, 2022, 8:37 AM IST
Engineering Goods Export: भारत के कुल निर्यात बास्केट (Export Basket) में इंजीनियरिंग सामान क्षेत्र का सबसे बड़ा - 27 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रहा. दिसंबर 2021 में इंजीनियरिंग सामानों का निर्यात (Engineering Goods Export) 9.79 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो दिसंबर 2020 में 7.07 अरब डॉलर की तुलना में 38.41 प्रतिशत की वृद्धि है.

