PF अकाउंट में सरकार ने जमा किया कितना ब्याज? घर बैठे 2 मिनट में कर लेंगे पता, ये है पूरा प्रोसेस
Anjali Karmakar | Dec 12, 2025, 8:13 PM IST
एम्प्लॉयी को अपनी सैलरी का 12% PF अकाउंट में कॉन्ट्रिब्यूट करना जरूरी है. कंपनी की ओर से भी इतना ही हिस्सा जमा होता है. कंपनी का कॉन्ट्रिब्यूशन 3 हिस्सों में जाता है. 3.67% रकम EPF में जमा होती है. बाकी 8.33% EPS यानी एम्प्लॉयी पेंशन सर्विस और IDLI (इंश्योरेंस) में डाला जाता है.











