अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ पर फीफा ने लगाया प्रतिबंध। Watch Video
Video Desk | Aug 16, 2022, 1:59 PM IST
फीफा ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन पर नियमों के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है. फीफा ने कहा कि उसने एआईएफएफ को लेकर थर्ड पार्टी के दखल की वजह से यह फैसला लिया है. फीफा ने यह फैसला तब लिया है जब 16 अगस्त से कोलकाता में डूरंड कप की शुरुआत होने वाली है और अक्टूबर में भारत में फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप होना है. एआईएफएफ को सस्पेंड करते हुए फीफा ने भारत से इस विश्वकप टूर्नामेंट की मेजबानी छीन ली है.
