लड़की चक्कर में मारा गया एक और बेटा, पीठ पर चाकू से कई बार किया वार, GF के अन्य प्रमियों पर शक
Farha Fatima | Jun 28, 2025, 12:50 PM IST
दिल्ली के शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में रानी गार्डन इलाके में शुक्रवार रात करीब 8 बजे 19 वर्षीय यश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मृतक के भाई ने बताया, " यश पर चार से पांच लोगों ने मिलकर एक के बाद एक चाकू से कई वार किए. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

