7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकती है एक और खुशखबरी, 3 फीसदी बढ़ सकता है HRA
India.com Hindi News Desk | Jan 20, 2022, 10:00 AM IST
7th Pay Commission: आने वाले समय में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. HRA 3 फीसदी बढ़ाया जा सकता है. ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, अगले संशोधन के दौरान एचआरए में 3 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है. फिलहाल यह 27 फीसदी है जिसे बढ़ाकर 30 फीसदी किया जाएगा लेकिन यह तभी होगा जब डीए 50 फीसदी को पार कर जाएगा.

