टीम इंडिया के लिए बेहद घटिया साबित रहा है पोर्ट एलिजाबेथ, पांचवें वनडे में कोहली कैसे टालेंगे हार का खतरा?
Ratnakar Pandey February 12, 2018 12:04 PM IST
भारतीय टीम 3-1 से आगे चल रही है. पोर्ट एलिजाबेथ का मैदान भारतीय टीम के लिए बहुत ही खराब साबित रहा है. यहां टीम इंडिया ने अब तक खेले सभी पांच वनडे मैच हारे हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली के सामने ये बड़ी चुनौती होगी कि वो इस मैदान में हार के सिलसिले को तोड़ें.