Chabahar Port: भारत और ईरान का रिश्ता होगा मजबूत, चाबहार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर, शिपिंग मंत्री रवाना
India.com Hindi News Desk May 13, 2024 8:00 AM IST
2016 में मोदी की ईरान यात्रा के दौरान चाहबहार पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. 2018 में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भारत का दौरा किया था, तब बंदरगाह पर भारत की भूमिका के विस्तार का मुद्दा प्रमुखता से उठा था. नया समझौता 10 साल के लिए वैध होगा.