कर्नाटक उपचुनाव: मतणगणना की पूर्व संध्या पर देवगौड़ा साईंबाबा तो येदियुरप्पा पहुंचे मंजुनाथ स्वामी मंदिर
India.com Hindi News Desk | Dec 8, 2019, 10:40 PM IST
पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के प्रमुख एच डी देवगौड़ा कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव का नतीजा आने की पूर्व संध्या पर रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में साईबाबा मंदिर गये. उधर, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी श्री मंजुनाथ स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की.


