'Jawan' के बाद एटली की अगली फिल्म में पर्दे पर दिखेगा धमाल, पहली बार Salman Khan संग दिखेंगे Kamal Haasan
Himadri Singh Hada September 5, 2024 10:01 AM IST
जवान की जबरदस्त सफलता के बाद एटली अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं, जिसमें सलमान खान और कमल हासन एक साथ नजर आने वाले हैं. सलमान और कमल दोनों ही भारतीय सिनेमा पर दशकों से राज कर रहे हैं. दोनों दिग्गज अभिनेताओं को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं.