IRCTC: 9 दिन का है दिव्य दर्शन यात्रा टूर पैकेज, 25 मई से होगा शुरू
Lalit Fulara | May 3, 2024, 9:18 AM IST
IRCTC का यह टूर पैकेज 8 रात और 9 दिन का है. इस टूर पैकेज की शुरुआत 25 मई से होगी. इस टूर पैकेज का नाम दिव्य दर्शन यात्रा विद ज्योतिर्लिंग है. टूर पैकेज में टूरिस्ट तिरुवन्नामलाई, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी, त्रिवेन्द्रम, त्रिची और तंजावुर डेस्टिनेशन कवर्ड होंगे.


