कोरोना की चौथी लहर को लेकर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- जानें क्या कहा...
India.com Hindi News Desk | Apr 26, 2022, 6:19 PM IST
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने मंगलवार को कहा कि विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि कोविड-19 की चौथी लहर (4th Covid Wave Update) जून के बाद चरम पर पहुंच सकती है. उन्होंने टीकाकरण और मास्क पहनने जैसी एहतियात बरतते हुए वायरस के साथ जीने की आदत डालने पर जोर दिया.

