चार चलान कट गए लेकिन हाइवे के किनारे एक ढंग का पब्लिक टॉयलेट नहीं मिला... जज ने NHAI को जमकर लताड़ा, दे दी ये हिदायत
Satyam Kumar September 20, 2025 4:35 PM IST
प्रेटोल पंप असोसिएशन की ओर से पब्लिक के टॉयलेट ओपन करने से आपत्ति जताने पर केरल हाई कोर्ट ने कहा कि हाइवे के किनारे पब्लिक टॉयलेट बनाना NHAI की जिम्मेदारी है. सुनवाई के दौरान जस्टिस ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे उन्हें हाईवे के किनारे टॉयलेट ढूंढने में चार चालान कट गए.