Bhojpuri: खेसारी लाल की फिल्म 'राजा की आएगी बारात' ने बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई, भावुक हुए एक्टर
Ananya March 2, 2023 4:42 PM IST
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'राजा की आयेगी बारात' ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अब यूट्यूब पर भी रिलीज हो चुकी है जहां दो दिन में इस फिल्म को 45 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.