Mumbai Child Hostage: ऑडिशन के लिए 17 बच्चों को बुलाकर स्टूडियो जलाने का था प्लान, पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर
Anjali Karmakar | Oct 30, 2025, 4:43 PM IST
मामला मुंबई के पवई इलाके के RA स्टूडियो का है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर स्टूडियो को जलाने की धमकी दी थी. पुलिस को मौके से हथियार, एयर गन और कुछ केमिकल्स मिले हैं. पुलिस ने 17 बच्चों के अलावा एक सीनियर सिटीजन और एक शख्स को भी रेस्क्यू किया है.











