नवंबर के पहले हफ्ते में जारी हो सकती है किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, पूरी नहीं की ये 3 शर्तें तो अटक जाएंगे आपके 2000 रुपये
Anjali Karmakar October 28, 2025 8:23 PM IST
सभी किसानों को सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त नहीं मिलेगी. क्योंकि 21वीं किस्त से पहले सरकार ने बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. 31.01 लाख नाम ऐसे मिले हैं, जहां पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ उठा रहे हैं. इन नामों को बेनिफिशियरी लिस्ट से हटाया जा रहा है.