IPL 2025 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज KL Rahul के घर गूंजी किलकारी, वाइफ आथिया शेट्टी ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
Ezaz Ahmad March 24, 2025 8:53 PM IST
KL Rahul: अपने पहले बच्चे के आगमन के चलते केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला मैच नहीं खेल रहे हैं. 18वें सीजन में दिल्ली की टीम अपना पहला मैच सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में खेल रही है.