हर्षित राणा ने जीता कृष्णामाचारी श्रीकांत का दिल- पहले कहा था गौतम गंभीर का येसमैन, अब बांधें तारीफों के पुल
Arun Kumar January 19, 2026 12:52 PM IST
युवा ऑलराउंडर हर्षित राणा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 43 बॉल में 52 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर भारत को मैच में ला दिया था. उनकी बैटिंग के चलते न्यूजीलैंड टीम में दहशत मच गई थी. अब राणा के आलोचक रहे भारत के पूर्व कप्तान कृष्णामाचारी श्रीकांत ने भी उनकी तारीफ की है.