Shukra pradosh 2026: जब शिव जी के पेट में सालों कैद रहे शुक्राचार्य! जानिए 'शुक्र प्रदोष' और महादेव के उदर का वो गुप्त संबंध Shukra Pradosh, Shiv Puran Rahasya, Lord Shiva and Shukracharya, Shukra Pradosh Vrat Katha, Why Shiva Swallowed Shukracharya, Mahabharat Shanti Parva Chapter 290, Mrit Sanjeevani Vidya, Shukra Pradosh Upay, Remedies for Wealth and Marriage, Pradosh Vrat Shloka, Astro Remedies for Venus, शुक्र प्रदोष, शिव पुराण रहस्य, शुक्राचार्य और शिव जी, शुक्र प्रदोष व्रत कथा, शिव जी ने शुक्राचार्य को पेट में क्यों निगला, महाभारत शांति पर्व अध्याय 290, मृत संजीवनी विद्या, शुक्र प्रदोष के उपाय, दाम्पत्य सुख के उपाय, दरिद्रता नाशक उपाय, त्रयोदशी तिथि, प्रदोष काल पूजा विधि Shukra pradosh 2026-shukra-pradosh-shiv-puran-shukracharya-mystery-shloka-Shukra-pradosh-upay Shukra pradosh 2026: शिव पुराण का सबसे बड़ा रहस्य! क्यों महादेव ने दैत्यगुरु शुक्राचार्य को अपने पेट में निगल लिया था? जानिए शुक्र प्रदोष और शिव के उदर का वो प्रामाणिक सच. साथ ही जानें शुक्र प्रदोष के अचूक उपाय जो जीवन को वैभव से भर देंगे. Shiv Puran Rahasya: सनातन परंपरा में त्रयोदशी तिथि के संध्याकाल को 'प्रदोष काल' कहा गया है. वैसे तो हर महीने पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व है, लेकिन जब यह पावन तिथि शुक्रवार के दिन पड़ती है, तो इसे 'शुक्र प्रदोष' या 'भृगुवार प्रदोष' कहा जाता है. आम तौर पर लोग इस व्रत को सुख, समृद्धि और दाम्पत्य प्रेम के लिए रखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दिन का संबंध भगवान शिव के उदर (पेट) से जुड़े एक अत्यंत प्राचीन और विस्मयकारी रहस्य से है. इसका पूरा प्रामाणिक विवरण हमारे महापुराणों में दर्ज है. अंधकासुर युद्ध और मृत-संजीवनी का संकट शिव पुराण के रुद्रसंहिता,युद्ध खंड के अनुसार, एक समय भगवान शिव के गणों और महाशक्तिशाली दैत्यराज अंधकासुर के बीच भयंकर युद्ध छिड़ा था. वीरभद्र और नंदी के नेतृत्व में शिव-सेना असुरों पर भारी पड़ रही थी. लेकिन तभी दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य ने अपनी 'मृत-संजीवनी विद्या' का प्रयोग शुरू कर दिया. युद्ध में जो भी राक्षस मारा जाता, शुक्राचार्य अपने मंत्र बल से उसे तुरंत जीवित कर देते. इसके कारण युद्ध का कोई अंत नहीं हो रहा था और शिव-गण हताश होने लगे. जब महादेव ने निगला शुक्राचार्य को जब भगवान शिव ने देखा कि शुक्राचार्य के कारण धर्म की स्थापना में बाधा आ रही है, तो उनका तीसरा नेत्र क्रोध से फड़क उठा. उन्होंने नंदी को आदेश देकर शुक्राचार्य को बंदी बनवाया और उन्हें सीधे निगल गए. शिव पुराण (रुद्रसंहिता, युद्ध खण्ड) का मूल अंश ततो रुद्रेण घोरेण मखेन स महामुनिः। प्रक्षिप्तो ह्युदरे तूर्णं भक्षयित्वा विनाशितः ॥ अर्थ: तब भयानक रूप धारण करने वाले भगवान रुद्र ने अपने मुख के द्वारा उन महामुनि शुक्राचार्य को तुरंत अपने उदर में डाल लिया और उन्हें निगल गए. उदर में वर्षों की कैद और नया जन्म शुक्राचार्य कई वर्षों तक महादेव के उदर के भीतर अंधकार में कैद रहे लेकिन उन्होंने अपनी भक्ति नहीं छोड़ी और शिव जी के पेट के भीतर ही उनकी घोर स्तुति शुरू कर दी. अंततः, वर्षों बाद महादेव का क्रोध शांत हुआ और उन्होंने शुक्राचार्य को बाहर आने का मार्ग दिया. शुक्राचार्य महादेव के वीर्य/तेज मार्ग जिसे शुक्र मार्ग भी कहा जाता है से बाहर प्रकट हुए. चूंकि वे शिव के शरीर से बाहर निकले थे, इसलिए महादेव ने उन्हें अपना पुत्र स्वीकार किया. शिव पुराण का द्वितीय अंश मदुदराद्विनिष्क्रान्तो यस्मात्त्वं हि मदात्मजः। तस्माच्छुक्रेति नाम्ना त्वं ख्यातो भव जगत्त्रये ॥ अर्थ: महादेव ने कहा चूंकि तुम मेरे उदर से बाहर निकले हो, इसलिए तुम मेरे आत्मज (पुत्र) हो. इसी कारण आज से तुम तीनों लोकों में 'शुक्र' के नाम से विख्यात होगे. महाभारत में भी दर्ज है यही गवाही सिर्फ शिव पुराण ही नहीं, वेदव्यास रचित महाभारत के शांति पर्व मोक्षधर्म पर्व - अध्याय 290 में भी स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को इस घटना की गवाही दी है. उदरान्निस्सृतं दृष्ट्वा तमुवाच महेश्वरः। पुत्रत्वं गच्छ मे ब्रह्मन् न वध्यस्त्वं ममाभवः ॥ अर्थ: भगवान महेश्वर ने जब शुक्राचार्य को अपने उदर से बाहर निकला देखा, तो कहा- हे ब्राह्मण! अब तुम मेरे पुत्रभाव को प्राप्त हो गए हो, इसलिए अब तुम मेरे द्वारा वध करने योग्य नहीं हो (अमर हो). इसके बाद महादेव ने उन्हें आकाश में सबसे चमकदार तारा बनने का वरदान दिया. शुक्र प्रदोष पर क्यों होता है 'संजीवनी' चमत्कार? यही वह गुप्त राज है जो शुक्र प्रदोष को महा-कल्याणकारी बनाता है. शुक्रवार का दिन महादेव के इसी 'पुत्र' शुक्र ग्रह का है. शास्त्रों के अनुसार, शुक्र प्रदोष के दिन ब्रह्मांड में वैरागी शिव और भौतिकता के स्वामी शुक्र, दोनों की ऊर्जा एक साथ जाग्रत होती है. जिस तरह शुक्राचार्य ने शिव के पेट से निकलकर नया जीवन पाया था, ठीक उसी तरह इस दिन की गई शिव साधना मनुष्य के जीवन के 'मृत प्राय' हिस्सों जैसे टूटता हुआ रिश्ता, डूबता व्यापार या असाध्य बीमारी में संजीवनी की तरह दोबारा जान फूंक देती है. इस दिन शाम को शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप और दूध-मिश्री का अभिषेक करने से कुंडली का कमजोर शुक्र भी राजयोग देने की स्थिति में आ जाता है और दरिद्रता का समूल नाश होता है.
Neha Awasthi | Jun 12, 2026, 11:47 AM IST
Shukra pradosh 2026: शिव पुराण का सबसे बड़ा रहस्य! क्यों महादेव ने दैत्यगुरु शुक्राचार्य को अपने पेट में निगल लिया था? जानिए शुक्र प्रदोष और शिव के उदर का वो प्रामाणिक सच. साथ ही जानें शुक्र प्रदोष के अचूक उपाय जो जीवन को वैभव से भर देंगे.











