Maharashtra Assembly Session Live Update: BJP के राहुल नार्वेकर बने विधानसभा स्पीकर, CM शिंदे ने बाल ठाकरे को किया याद
India.com Hindi News Desk | Jul 3, 2022, 10:54 AM IST
Maharashtra Assembly Speaker Election Live Update : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राहुल नार्वेकर को रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया. नार्वेकर को 164 मत मिले, जबकि शिवसेना के प्रत्याशी राजन साल्वी को 107 वोट हासिल हुए. महाराष्ट्र की हर सियासी हलचल जानने के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहें...

