Train Accident: राजस्थान के पाली में बड़ा ट्रेन हादसा, सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 13 डिब्बे पटरी से उतरे, 10 लोग घायल, 12 ट्रेनों का बदला रूट
Ruby Dwivedi January 2, 2023 12:38 PM IST
Train Accident: राजस्थान के पाली में बड़ा हादसा हो गया. बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए, जबकि 13 डिब्बे पटरी से उतर गए. इस हादसे में 26 लोगों के घायल होने की सूचना है, वहीं 10 की हालत गंभीर है. वहीं 12 ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है. सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है.