Political News In Hindi

Political News In Hindi News

Vice President Election: सरकार से ज्यादा विपक्षी दलों के लिए चुनौती है उपराष्ट्रपति का चुनाव? जानिए कैसे

Parinay Kumar July 24, 2025 8:43 PM IST

Vice President Election: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने का आसान तरीका अपनाया, लेकिन इसमें भी आपस में ही उलझ गए.

BJP चीफ जेपी नड्डा का खड़गे को जवाबी खत, Rahul Gandhi को बताया 'पॉलिटिक्स का फेल प्रोडक्ट'; जानें और क्या-क्या लिखा...

Vaibhav Vivek September 19, 2024 6:11 PM IST

जेपी नड्डा ने कहा कि 'कांग्रेस एंड कंपनी' के नेताओं ने पिछले 10 साल में प्रधानमंत्री मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं. सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री के लिए 'मौत का सौदागर' जैसे अत्यंत निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया था.

Taal Thok Ke: रघुपति राघव राजा राम, Mehbooba को सन्मति दे! PDP चीफ को बापू के भजन से है परेशानी? Watch Video

Deepak Kumar September 20, 2022 10:21 PM IST

Taal Thok Ke: बापू के प्रिय भजन से जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को परेशानी हो गई है. उन्होंने बीजेपी पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि वह जम्मू-कश्मीर में हिंदुत्व थोप रही है. PDP चीफ ने ट्वीट कर कहा कि धार्मिक विद्वानों को जेल में डालना, जामा मस्जिद को बंद करना और यहां स्कूली बच्चों को हिंदू भजन गाने के लिए निर्देशित करना कश्मीर में केंद्र सरकार के वास्तविक हिंदुत्व एजेंडे को उजागर करता है.

Deshhit: 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' या 'राष्ट्रीय एकीकरण दिवस', ओवैसी ने KCR को लिखा पत्र | Watch Video

Deepak Kumar September 16, 2022 11:46 PM IST

Deshhit: केंद्र सरकार कल तेलंगाना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हाथों से हैदराबाद मुक्ति दिवस समारोह का उद्घाटन करवाने जा रही है. बीजेपी के इस आयोजन पर एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने अपना कड़ा ऐतराज जता दिया है. उनका कहना है कि इस दिन को 'राष्ट्रीय एकीकरण दिवस' के रूप में मनाना चाहिए.

19 सितंबर को Captain Amarinder Singh पहनेंगे भगवा चौला, बेटा-बेटी संग करेंगे BJP जॉइन | Watch Video

Deepak Kumar September 16, 2022 8:23 PM IST

पंजाब में चुनाव के दौरान अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. अब सूत्रों के मुताबिक यह खबर सामने आ रही है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ पार्टी का विलय आने वाली 19 सितंबर को बीजेपी में कर देंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़ड़ा नई दिल्ली में BJP हेडक्वार्टर में पूर्व कांग्रेसी अमरिंदर सिंह को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करवाएंगे.

बिहार में एक तरफ बढ़ रहा है ‘जंगलराज’, तो वहीं पर्यावरण मंत्री कर रहे हैं पक्षियों को आजाद | Watch Video

Deepak Kumar September 16, 2022 7:04 PM IST

बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो चुकी है. बिहार सरकार में पर्यावरण और जलवायु मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव एकबार फिर सुर्खियों में बने हुए है. तेजप्रताप का पशुओं और पक्षियों के प्रति लगाव तो किसी से छुपा नहीं है. मंत्री बनने के बाद तेज प्रताप अपने विभाग के कामों को लेकर बेहद गंभीर है.

हाथरस के बाद लखीमपुर में हुआ ‘हिंदू दलित बेटियों’ का बलात्कार, UP में गन्ने के खेत बन रहें हैं Rape के अड्डे | Watch Video

Deepak Kumar September 15, 2022 4:34 PM IST

उत्तर प्रदेश में रेप की घटनाओं से प्रदेश और देश की महिलाओं को झँकझोर कर रख दिया है. लखीमपुर खीरी में किसान और बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद अब हिंदू दलित बहनों के साथ बलात्कार हो गया है. रेप में शामिल सभी 6 आरोपियों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छोटू, सुहेल, जुनैद ,हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन और आरिफ़ नाम के युवकों पर पॉक्सो एक्ट के तहत रेप और हत्या की धाराएं लगा दी गई हैं.

Deshhit: मथुरा के साधुओं की Maharashtra में हुई बेहरमी से पिटाई, बच्चा चोरी करने का लगाया आरोप | Watch Video

Deepak Kumar September 14, 2022 11:20 PM IST

महाराष्ट्र में अब एकनाथ शिंदे और देवेन्द्र फड़नवीस की सरकार है. महाराष्ट्र के ही सांगली में एकबार फिर से साधुओं के साथ अत्याचार हुआ है. सांगली में ग्रामीणों ने साधुओं को 'बच्चा चोर' समझकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. चारों पीड़ित साधु उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले हैं. पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के बीजापुर से पंढरपुर में दर्शन के चारों साधु जा रहे थे.

Taal Thok Ke: मदरसों के सर्वे पर Owaisi का अखिलेश पर तंज, लाइव डिबेट में भिड़ें सपा और AIMIM | देखें वीडियो

Deepak Kumar September 14, 2022 9:35 PM IST

Taal Thok Ke: मदरसों के सर्वे वाले आदेश पर AIMIM पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का आगमन हो गया है. मिनी NCR के बाद अब ओवैसी ने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुसलमानों का समर्थन न करने का आरोप लगा दिया है. ओवैसी के आरोप के बाद सपा प्रवक्ता ज़ेबा यास्मीन और ओवैसी के नेता के बीच जोरदार बहस हो गई.

Goa Political News: इधर राहुल गांधी Bharat Jodo Yatra निकाल रहे थे, उधर गोवा में BJP ने खेला कर दिया | Watch Video

Deepak Kumar September 14, 2022 7:27 PM IST

गुलाम नबी आजाद के बाद अब गोवा में कांग्रेस पार्टी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कुल 8 विधायकों ने बीजेपी का हाथ थाम लिया है. देशभर में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता अपनी पार्टी का दामन छोड़ रहे हैं.

UP News: बाराबंकी में ‘औचक निरीक्षण’ करने पहुंचे थे UP के ऊर्जा मंत्री, बिजली कटने के कारण हुई फ़ज़ीहत | Watch Video

Deepak Kumar September 14, 2022 4:13 PM IST

UP News: यूपी में कई दिनों से ऊर्जा विभाग की खराब व्यवस्था के कारण योगी सरकार ट्रोल हो चुकी है. लेकिन इसबार हद तब हो गई. जब यूपी के ऊर्जा मंत्री ‘अरविंद कुमार शर्मा’ बाराबंकी जिले में ‘औचक निरीक्षण’ करने के लिए पहुँच गए थे. मंत्री जी के पहुँचते ही इलाके में बिजली कट हो गई. जिसके बाद मंत्री एके शर्मा को मोबाईल फोन की टॉर्च जलाकर फाइल देखनी पड़ी.

West Bengal Politics: बीजेपी ने निकाला ‘नबान्न मार्च’, ममता के खास रहे शुवेंदु अधिकारी ने दी TMC को चेतावनी | Watch Video

Deepak Kumar September 13, 2022 10:39 PM IST

नबान्न अभियान के बाद राज्य में बीजेपी और टीएमसी एकबार फिर आमने-सामने आ गई है. बीते महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी के घर छापेमारी कर उनको गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद से बंगाल में TMC की सरकार बैकफुट पर आ गई है. कभी ममता बनर्जी के राइट हैन्ड कहे जाने वाले वर्तमान में बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी ने TMC की सरकार पर तानाशाही के आरोप लगा दिए है.

Taal Thok Ke: वाराणसी जिला अदालत के फैसले पर विरोधियों के बिगड़े बोल, महबूबा के बाद AIMPLB ने किया कोर्ट अपमान | Watch Video

Deepak Kumar September 13, 2022 10:34 PM IST

Taal Thok Ke: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती ने वाराणसी जिला अदालत द्वारा दिए गए फैसले का अपमान कर दिया है. दरअसल ज्ञानवापी केस में वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने हिंदुओं के हित में फैसला सुनाया था. जिसके बाद अब ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी महबूबा के ताल में ताल मिलाते हुए कोर्ट के फैसले की अवमानना की है.

बंगाल में बीजेपी और पुलिस में हुई हिंसक झड़प, ममता के खिलाफ BJP ने निकाला था नबान्न मार्च | Watch Video

Deepak Kumar September 13, 2022 5:54 PM IST

बंगाल में TMC की सरकार बैकफुट पर है. जिसके बाद अब बीजेपी ने ममता बनर्जी की सरकार पर जबरदस्त हमला कर दिया है. पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत बंगाल के कई हिस्सों में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर जमकर हंगामा किया है. बंगाल पुलिस ने BJP के नबान्न मार्च की इजाजत नहीं दी थी.

कुतुब मीनार की जमीन पर किसका ‘मालिकाना’ हक ? Saket Court में आज होगी सुनवाई | Watch Video

Deepak Kumar September 13, 2022 2:15 PM IST

कुतुब मीनार पर यह आरोप लगते रहे है कि इसे 27 जैन और हिंदू मंदिरों को तोड़कर बनाया गया है. महेंद्र ध्वज प्रसाद सिंह नामक व्यक्ति ने आगरा से लेकर मेरठ तक अपनी पुश्तैनी जमीन बताया था. उनके वकील ने 24 अगस्त को हुई सुनवाई में अदालत नहीं पहुंचे थे. 1993 में यूनेस्को (UNESCO) ने कुतुब मीनार को ‘विश्व धरोहर स्थल’ घोषित किया था.

Deshhit: भारत जोड़ों यात्रा में ‘आग’ किसने लगाई? राहुल की T-Shirt से RSS की हाफ पैंट तक | Watch Video

Deepak Kumar September 12, 2022 10:57 PM IST

इस यात्रा के कुछ दिन बाद ही कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर हैन्डल से किए गए एक ट्वीट ने सियासी हलचल पैदा कर दी है. इस ट्वीट में आरएसएस की ड्रेस (खाकी निक्कर) में आग लगी तस्वीर को शेयर किया गया था. बीजेपी ने राहुल गांधी की 41 हजार वाली T-Shirt पर किए गए हमले के बाद से ही कांग्रेस हमलावर हो गई है. जिसके बाद अब कांग्रेस और आरएसएस आमने-सामने आ गए है. डॉ मनमोहन वैद्य ने पलटवार करते हुए कहा कि इनके पिता-दादा जी ने भी प्रतिबंध लगाया था.

जम्मू कश्मीर के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद का Article 370 पर बड़ा बयान, कांग्रेस पार्टी को लगा बड़ा झटका | Watch Video

Deepak Kumar September 12, 2022 7:38 PM IST

धारा 370 को लेकर कश्मीर की राजनीतिक पार्टियां PDP,NC और कांग्रेस पार्टी ने संसद में जबरदस्त विरोध किया था. कश्मीर घाटी से आने वाले कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने अब धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. गुलाम नबी आजाद ने बारामुला में रैली के दौरान कहा कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को अब कोई वापस नहीं ला सकता है.

हिमंता बिस्वा सरमा पर हैदराबाद में हुआ जानलेवा हमला, वीडियो में देखें Assam CM ने उठाया ये कदम | Watch Video

Deepak Kumar September 9, 2022 8:05 PM IST

हैदराबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते समय हिमंत बिस्वा सरमा की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई. उनके कार्यकर्म के दौरान मंच पर एक अज्ञात व्यक्ति चढ़ गया. जिसके बाद वह अज्ञात व्यक्ति वहाँ मौजूद बीजेपी नेताओं से हाथापाई करने लगा. यह सब देख हिमंता बिस्वा सरमा हैरान हो गए और इधर-उधर देखने लगे.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी का Container है चाइनीज? जयराम रमेश का PM Modi पर तीखा हमला | Watch Video

Deepak Kumar September 9, 2022 7:24 PM IST

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में इस पदयात्रा में शामिल बड़े नेताओं का रात में ठहरने के लिए कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया है. जिसको लेकर बीजेपी कांग्रेस पर सवाल उठा रही है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी के लिए 5 सितारा होटल जैसा इंतजाम किया गया है. इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि PM Modi गलती से भी सच नहीं बोलते है.

नई शराब नीति पर दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध, Manish Sisodia को बनाया रावण | Watch Video

Deepak Kumar September 9, 2022 7:03 PM IST

नई आबकारी नीति को लेकर सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के आवास पर छापेमारी भी की थी. लेकिन अब बीजेपी ने इस विवाद पर केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में एकबार फिर विरोध प्रदर्शन किया है. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का पुतला जलाकर विरोध अपना विरोध जताया है. सिसोदिया के पुतले का डिजाइन रावण के पुतले जैसा था.

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा गांधीवादी वाली, लेकिन ठहरने का इंतजाम 5 स्टार होटल जैसा | Watch Video

Deepak Kumar September 9, 2022 4:22 PM IST

Bharat Jodo Yatra: तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. इस पदयात्रा के दौरान ‘राहुल गांधी’ कंटेनर में रहेंगे. यह कंटेनर ट्रक में बनाया गया है. राहुल गांधी नंबर 1 वाले कंटेनर में रहेंगे. यह कंटेनर काफी आरामदायक है, इसमें अंदर एक बेड उपलब्ध है. विंडो AC के साथ दीवार पर मूविंग फैन (पंखा) भी लगा हुआ है.

NC नेता के 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी पर बिगड़े बोल, आतंकवादी ‘याकूब मेमन’ मुसलमानों का Hero | देखें वीडियो

Deepak Kumar September 8, 2022 6:14 PM IST

नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता मुस्तफा कमाल ने 200 से अधिक लोगों की हत्या के दोषी याकूब मेमन को मुसलमानों का हीरो बता दिया है. 1993 में हुए मुंबई बम ब्लास्ट का मास्टर माइन्ड ‘याकूब मेमन’ को 30 जुलाई 2015 को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत फांसी दे दी गई थी. प्रशांत भूषण समेत 12 वकीलों ने आतंकवादी ‘याकूब मेमन’ को बचाने के लिए कोर्ट में केस लड़ा था.

उद्धव राज में ‘मज़ार’ बन गई याकूब मेमन की कब्र, Mumbai Police ने काटी लाइट | Watch Video

Deepak Kumar September 8, 2022 3:51 PM IST

मुंबई बम ब्लास्ट में कई निर्दोषों को मौत के घाट उतारने वाला आतंकवादी ‘याकूब मेमन’ पर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा है कि याकूब मेमन की कब्र को मज़ार बनाने की कोशिश की है. विवाद बढ़ता देख मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुँच गई और आतंकी की कब्र पर लगी लाइट्स को हटा दिया.

Taal Thok Ke: असम में ‘मुस्लिम समुदाय’ ने गिराया मदरसा, टीचर का था अल-कायदा से Connection | देखें वीडियो

Deepak Kumar September 7, 2022 10:50 PM IST

Taal Thok Ke: असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने 3 मदरसों पर बुलडोजर चलाने के आदेश दिए थे. लेकिन आज असम के ग्वालपाड़ा क्षेत्र में चौथे मदरसे को भी गिरा दिया गया है. हैरान करने की बात यह है कि इसबार प्रशासन ने इस मदरसे को नहीं गिराया था. ग्वालपाड़ा के स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुद इस मदरसे को तोड़ दिया है.

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.