तो क्या कांग्रेस ने UP में अपनी वापसी की आस छोड़ दी? 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी सिर्फ एक जिले तक सीमित क्यों?
Nitesh Srivastava October 15, 2022 4:09 PM IST
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में उत्तर प्रदेश की लगभग पूरी तरह अनदेखी की गई है. कुल 3750 किलोमीटर की यात्रा में से, यूपी को केवल 105 किलोमीटर की यात्रा मिलेगी और राहुल गांधी राज्य के 75 जिलों में से सिर्फ एक को छूएंगे.