अखबार या किताब को संसद में कोट कर सकते हैं? राहुल गांधी के ऐसा करने पर क्यों मचा हंगामा, जानिए क्या है नियम
Satyam Kumar February 2, 2026 4:28 PM IST
Rahul Gandhi Lok Sabha rule 349: लोकसभा नियम 349 सांसदों के आचरण और सदन के भीतर अप्रकाशित सामग्री या अखबारों के प्रदर्शन पर रोक लगाने से संबंधित है. इसी नियम के चलते ही लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने राहुल गांधी को टोका क्योंकि उन्होंने एक ऐसी किताब का हवाला दिया जो अभी तक सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं हुई थी.