पुतिन ने दिया अमेरिका को चिढ़ाने वाला बयान, बोले - प्रतिबंधों का असर हमसे ज्यादा पश्चिमी देशों पर पड़ रहा
Digpal Singh May 13, 2022 1:03 PM IST
अमेरिका और पश्चिमी देशों ने रूस पर उस समय प्रतिबंध लगाया था, जब उसने यूक्रेन पर हमला बोला था. खासतौर पर बुचा में हुए कथित नरसंहार के बाद रूस के खिलाफ यह प्रतिबंध और सख्त कर दिए गए थे. अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चिढ़ाने वाला बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों का असर हम पर कम पश्चिमी देशों पर ज्यादा पड़ा है.