Viral Video: MP में ढोल बजाकर तुगलकी फरमान जारी, खुले में छोड़ा जानवर तो पड़ेंगे 5 जूते, 500 रुपये का भी लगेगा जुर्माना | Watch Video
Video Desk July 21, 2023 1:43 PM IST
MP Viral Video: एमपी के शहडोल से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है. नगनौडी गांव के सरपंच व सचिव ने गांव में ढोल बजवाकर एक तुगलकी फरमान जारी किया है. इस फरमान में कहा गया है कि यदि ग्रामीणो के मवेशी खुले में घूमेंगे तो उन्हें पांच पनही यानि कि पांच जूता मारकर उनसे 500 रुपए जुर्माने के तौर पर लिया जाए. देखें वीडियो