क्या और महंगी होगी चांदी? यह खरीदने का है सही समय या इंतजार करना समझदारी, जानिये आपके सभी सवालों के जवाब
Anjali Karmakar January 21, 2026 5:57 PM IST
मार्केट एक्सपर्ट बताते हैं कि चांदी में आई तेजी सिर्फ थोड़े समय की नहीं है. ये एक बड़े और लंबे ट्रेंड का हिस्सा है. चांदी की सप्लाई पहले से ही सीमित है. लेकिन, सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे सेक्टर में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में चांदी महंगाई से बचाव का अच्छा जरिया बनी हुई है.