'2023 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता होगी'
India.com Hindi News Desk December 27, 2022 3:22 PM IST
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि 2023 में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा दायरे का विस्तार करना सरकार की प्राथमिकता होगी. देश के श्रम बाजार को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत सरकार अपनी इन प्राथमिकताओं को पूरा करने पर विशेष ध्यान देगी.