Special Intensive Revision (SIR): इन 4 राज्यों में जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, MP से हट सकते हैं 41.8 लाख वोटर्स
Farha Fatima December 23, 2025 11:07 AM IST
मध्य प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत घर-घर सत्यापन के बाद बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. चुनाव आयोग द्वारा 23 दिसंबर को जारी होने वाली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में प्रदेश के लगभग 41.8 लाख मतदाताओं के नाम कटने का अनुमान है, जिसमें भोपाल में 20 प्रतिशत से अधिक प्रभावित हो सकते हैं. 65 हजार से ज्यादा बूथ लेवल अधिकारियों ने नवंबर से यह कार्य किया, जबकि विपक्षी कांग्रेस ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित बताकर विरोध जताया है.