Canada Temple: कनाडा के हिंदू मंदिर में फिर हुई तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे गए भारत-विरोधी नारे
Shivani sharma | Jul 23, 2024, 10:02 AM IST
कनाडा में हिंदू धर्मस्थलों पर हमलों का सिलसिला जारी है. एडमंटन में स्थित बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर एक बार फिर तोड़फोड़ की गई. हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर सुबह-सुबह भारत विरोधी नारे लिखे गए.



