दुर्घटना में बाल बाल बचीं किम कर्दाशियां
Indo-Asian News Service | Feb 23, 2015, 10:46 AM IST
दुर्घटना शनिवार सुबह की है। किम, केली और नॉर्थ को लेकर कोल ढलुवा सड़क पर गाड़ी चला रही थीं, जब कार के अगले शीशे में बर्फ का बड़ा सा टुकड़ा आ लगा, जिससे कोल को सामने का रास्ता दिखाई नहीं दिया और कार खाई में जाते जाते बच गई।


