Thiruvananthapuram Corporation Mayor: शशि थरूर के गढ़ में 45 साल में पहली बार बना BJP का मेयर, समझिए इसके मायने
Anjali Karmakar December 26, 2025 4:00 PM IST
दक्षिण भारत में केरल ऐसा राज्य है, जहां BJP को कभी सफलता नहीं मिली. यहां हिंदू और जातिवाद का कार्ड नहीं चलता. लेकिन, नगर निगम जैसे बड़े शहरी निकाय में सत्ता हासिल करना ये संकेत देता है कि शहरी वोटर्स अब पारंपरिक राजनीतिक ध्रुवीकरण से हटकर कोई ऑप्शन तलाश रहे है.