Today Big News News

Top 10 news 9th Jan: दिल्ली में घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी, तापमान 2 डिग्री से पहुंचा नीचे, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Ruby Dwivedi January 9, 2023 9:33 AM IST

Top 10 news 9th Jan: राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. नोएडा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 5th December: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, हरियाणा में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Ruby Dwivedi January 5, 2023 9:34 AM IST

Top 10 News 5th December: : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गई हैं. प्रियंका ने बताया, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 4th January: PM मोदी ने किंग चार्ल्स-III से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, अंजलि के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

Ruby Dwivedi January 4, 2023 10:06 AM IST

Top 10 News 4th January: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें पीएम मोदी ने मंगलवार यानि 3 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय से फोन पर बातचीत की. यूके के राजा का पद ग्रहण करने के बाद किंग चार्ल्स-III के साथ यह प्रधानमंत्री की पहली बातचीत थी. कंझावाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता अंजली के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. साथ ही मृतक लड़की की मां का पूरा इलाज करवाने का आश्वासन भी दिया है.

Top 10 News 29th December: जनवरी में बढ़ सकती है कोरोना की रफ्तार, दिल्ली सहित उत्तर भारत में 1-4 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Ruby Dwivedi December 29, 2022 9:27 AM IST

Top 10 News 20th December: भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहे कोरोना के खतरे के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं. ऐसे में अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं.दिल्ली सहित उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 1 से 4 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. देखें वीडियो

Top 10 News 28th December: दिल्ली में धर्मशाला, नैनीताल से ज्यादा ठंड, उत्तरी राज्यों में माइनस में होगा पारा |Watch Video

Ruby Dwivedi December 28, 2022 9:22 AM IST

Top 10 News 28th December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें दिल्ली में पहाड़ी ईलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. मंगलवार को इसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. देखें वीडियो

Top 10 News 26th Dec: वीर बाल दिवस समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी, तुनिषा शर्मा और शीजान खान के Whatsapp चैट की होगी जांच

Ruby Dwivedi December 26, 2022 9:25 AM IST

Top 10 News 26th December: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को 'वीर बाल दिवस' कार्यकम में शामिल होंगे. पीएम दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मर्डर केस में पुलिस तुनिषा शर्मा और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के Whatsapp चैट की पुलिस जांच करेगी. देखें वीडियो

Top 10 News 22nd December: कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार अलर्ट, विदेश यात्रियों की रैंडम जांच शुरू, जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

Ruby Dwivedi December 22, 2022 9:23 AM IST

Top 10 News 22nd December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें चीन समेत कई देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच शुरू हो गई है. देखें वीडियो

Top Headlines 21st December: हरियाणा में लागू हुआ धर्मांतरण कानून, जबरन धर्मांतरण कराने वालों को होगी सजा, बिहार में आज BJP के विधायक देंगे धरना

Ruby Dwivedi December 21, 2022 9:25 AM IST

Top Headlines 21st December: आज की टॉप न्यूज में देखें उत्तर प्रदेश, गुजरात व कर्नाटक के बाद हरियाणा में भी धर्मांतरण को लेकर कानून लागू कर दिया गया है. इसे लेकर प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. देखें वीडियो

Top 10 News 15 December: तवांग झड़प के बाद आज से भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास, पठान में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर मचा बवाल

Ruby Dwivedi December 15, 2022 8:59 AM IST

आज की टॉप 10 खबरों में देखें तवांग के यांगत्से वाले झड़प विवाद के बीच भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमांड आज से यानि गुरुवार से दो दिवसीय युद्धाभ्यास करने जा रही है. वायुसेना की ओर से दो दिवसीय युद्धाभ्यास 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा. पठान में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर मचा बवाल. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण के सेंसुअल मूव्स और कपड़ों पर आपत्ति जाहिर की है. देखें वीडियो

Top 10 News 5 december: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान आज, वनडे में बांग्लादेश ने भारत को एक विकेट से हराया

Ruby Dwivedi December 5, 2022 8:53 AM IST

Top 10 News 5 December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान है. पीएम मोदी अहमदाबाद में सुबह करीब 9 बजे वोट डालेंगे. भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला बांग्लादेश ने एक विकेट से जीत लिया है. ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में यह मैच खेला गया. देखें वीडियो

Top 10 News 29th Nov: पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया, मल्कार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की | Watch Video

Ruby Dwivedi November 29, 2022 9:01 AM IST

Top 10 News 29th Nov: आज की टॉप 10 खबरों में देखें कतर में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के एक मैच पुर्तगाल की टीम ने उरुग्वे को मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल यानी नॉकआउट में प्रवेश कर चुकी है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना रावण से की. गुजरात चुनाव प्रचार में पूछा मोदी हर चुनाव में दिख जाते हैं क्यां रावण की तरह उनके 10 सिर हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 25th Nov: घाना के खिलाफ मैच में रोनाल्डो ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दिल्ली के भागीरथ मार्केट में लगी भीषण आग

Ruby Dwivedi November 25, 2022 9:24 AM IST

Top 10 News 25th Nov: पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर और कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया है. घाना के खिलाफ मैच में गोल दागकर बने 5 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से हराया. दिल्ली के भागीरथ मार्केट में गुरुवार की रात भीषण आग लगी. जिसके बाद कई दुकानें जलकर राख हो गईं. देखें वीडियो

Top 10 News 24th Nov: उत्तराखंड के मदरसों में लागू होगा ड्रेस कोड, फीफा वर्ल्ड कप में जापान ने जर्मनी को 2-1 से हराया

Ruby Dwivedi November 24, 2022 9:24 AM IST

Top 10 News 24th NOV: उत्तराखंड के मदरसों में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा. ऐसे में अब छात्र कुर्ता-पायजामा पहन कर मदरसे में पढ़ने के लिए नहीं जा सकेंगे. फीफा वर्ल्ड कप में जापान ने 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हरा कर सबको चौंका दिया.

Top 10 News 23rd Nov: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का गिरफ्तारी के बाद पहली बार दिखा चेहरा, गुजरात में आज मोदी-योगी करेंगे 4-4 रैलियां

Ruby Dwivedi November 23, 2022 9:34 AM IST

Top 10 News 23rd Nov: श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का गिरफ्तारी के बाद पहली बार चेहरा दिखाई दिया. गुजरात आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार जनसभाएं होंगी. गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनसभा करेंगे. देखें वीडियो

Top 10 News 22nd Nov: इंडोनेशिया में भूकंप से 160 लोगों की मौत, वर्ल्ड कप के दूसरे दिन इंग्लैंड और नीडरलैंड का जीत से आगाज

Ruby Dwivedi November 22, 2022 8:33 AM IST

Top 10 News 22nd Nov: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप के एक झटके में बड़ी इमारतें धराशाही हो गईं. अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. वर्ल्ड कप फुटबॉल में दूसरे दिन ईरान व इंग्लैंड के टीमों के बीच मुकाबला हुआ. विश्व कप के ग्रुप बी के इस मैच में इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से हरा दिया है. वहीं ग्रुप-ए के मुकाबले में नीदरलैंड ने सेनेगल पर रोमांचक जीत दर्ज की है.

Top 10 News 18th November: गुजरात में आज बीजेपी की कारपेट बॉम्बिंग, नड्डा, योगी, शिवराज समेत बड़े नेता 40 से ज्यादा करेंगे रैलियां, आज से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज

Ruby Dwivedi November 18, 2022 8:31 AM IST

आज की टॉप 10 खबरों में देखें बीजेपी ने आज यानि शुक्रवार को गुजरात में 'कारपेट बॉम्बिंग' के तहत बड़े पैमाने पर चुनाव कैंपेन करने की रणनीति बनाई है. कैंपेन के लिए तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, छह केंद्रीय मंत्री और छह अन्य राष्ट्रीय नेता एक ही दिन में 46 विधानसभा सीटों को कवर करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, असम के मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री समेत केंद्रीय मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों की पूरी फौज अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए कैंपेन करते नजर आएंगे. देखें वीडियो

Top 10 News 17th November: ब्रिटेन के PM ने भारतीय युवाओं को दिया तोहफा, अब UK जाकर कर सकेंगे जॉब, उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण पर 10 साल कैद

Ruby Dwivedi November 17, 2022 9:40 AM IST

Top 10 News 17th November: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें यूके और भारत साल 2023 में यंग प्रोफेशनल्स एक्सचेंज कार्यक्रम लॉन्च करेंगे. इसके तहत हर साल 3000 भारतीय युवाओं को ब्रिटेन में काम करने लिए वीजा मिल जाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जबरन धर्मांतरण पर लगाम कसने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. जबरन धर्मांतरण कराने पर 10 साल की सजा का प्रावधान है. देखें वीडियो

Top 10 News 16th November: गुजरात चुनाव प्रचार में शनिवार से उतरेंगे पीएम मोदी, राजस्थान में एक और पुल उड़ाने की साजिश नाकाम

Ruby Dwivedi November 16, 2022 8:16 AM IST

Top 10 News 16th November: आज की टॉप 10 खबरों में देखें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात में चुनाव प्रचार शनिवार 19 नवंबर से शुरु होने जा रहा है. पीएम का 19 तारीख से 3 दिन का गुजरात में चुनावी दौरा रहने वाला है. पीएम मोदी तीन दिनों में आठ चुनाव रैलियों को सम्बोधित करेंगे. राजस्थान में एक और पुल उड़ाने की साजिश नाकाम हो गई है. डूंगरपुर में 3 बोरी विस्फोटक मिले हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 9th november: जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज संभालेंगे देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश का पद, नीतिन गडकरी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ

Ruby Dwivedi November 9, 2022 9:41 AM IST

Top 10 News 9th November: सुप्रीम कोर्ट के सबसे सीनियर जस्टिस धनंजय वाई. चंद्रचूड़ आज यानि 9 नवंबर को प्रधान न्यायाधीश (CJI) पद की शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां राष्ट्रपति भवन में देश के 50वें सीजेआई न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ को पद की शपथ दिलाएंगी. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की आर्थिक नीतियों की तारीफ की है.

Top 10 News 8th Nov: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश

Ruby Dwivedi November 8, 2022 8:10 AM IST

Top 10 News 8th November: इस साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानि कि 8 नवंबर दिन मंगलवार को लग रहा है. साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 05 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले इसका सूतक काल लग जाएगा. बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के अकाउंट को अस्थायी तौर पर ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है. देखें वीडियो

Top 10 News 7th November: 10 लाख दीयों से आज जगमगाएंगे गंगा के घाट, प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार की अहम बैठक आज | Watch Video

Ruby Dwivedi November 7, 2022 8:02 AM IST

Top 10 News 7th November: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर काशी में सोमवार को देव दीपावली का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा. 7 नवंबर की शाम उत्तरवाहिनी गंगा के 85 से ज्यादा अर्धचंद्राकार घाट 10 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे.आज प्रदूषण पर दिल्ली सरकार बैठक करेगी.

Top 10 News 3rd November: बिहार में उपचुनाव आज, मोकामा-गोपालगंज में शुरू हुई वोटिंग, गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Ruby Dwivedi November 3, 2022 8:54 AM IST

Top 10 News 3rd November: बिहार में दो सीटों मोकामा और गोपालगंज में आज यानी गुरुवार को उपचुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग की आज दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है.

Top 10 News 2nd November: भारत-बांग्लादेश के बीच एडिलेड में महामुकाबला आज, गुजरात चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Ruby Dwivedi November 2, 2022 8:41 AM IST

Top 10 News 2nd November: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें भारतीय टीम को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना चौथा मैच खेलना है. यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ एडिलेड में दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा. चुनाव आयोग गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान कर सकता है.

Top 10 News 1st November: पीड़ितों से मुलाकात करने आज मोरबी जाएंगे PM मोदी, आज से शुरू होगी भारत की पहली डिजिटल करेंसी Digital Rupee

Ruby Dwivedi November 1, 2022 8:50 AM IST

Top 10 News 1st November: गुजरात के मोरबी शहर में रविवार को मच्छु नदी पर एक केबल सस्पेंशन पुल ढह गया था. इस हादसे में अबतक 134 लोगों की मौत हो गई है. 1 नवंबर को भारत की पहली डिजिटल करेंसी की शुरुआत होने जा रही है. भारतीय रिजर्व बैंक अपनी डिजिटल करेंसी ‘डिजिटल रुपया’ का पहला पायलट परीक्षण मंगलवार यानी एक नवंबर को करेगा.

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.