आज 21 Nov का मौसम- दिल्ली–NCR में कोल्ड वेव का अलर्ट, राजस्थान में कंपकंपाती ठंड, पढ़िए पूरे देश के मौसम का हाल
Farha Fatima November 21, 2025 5:20 AM IST
देश भर में मौसम तेजी से करवट ले रहा है—कहीं ठंडी हवाएं लोगों को कंपा रही हैं, तो कहीं बादल गरजते हुए बारिश बरसा रहे हैं. उत्तर भारत में पारा लगातार नीचे खिसक रहा है और कोल्ड वेव की स्थिति बनती दिख रही है, वहीं दक्षिण भारत और अंडमान क्षेत्र में तेज हवाओं और भारी बारिश का दौर अगले कई दिनों तक जारी रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग चेतावनियां जारी की हैं. जानिए, आपके इलाके का मौसम कैसा रहने वाला है.