Top 10 News News

Top 10 News 12th Jan: आंध्र प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 19 जनवरी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, कर्नाटक यूथ फेस्टिवल का आज PM करेंगे उद्घाटन

Ruby Dwivedi January 12, 2023 10:11 AM IST

Top 10 News 12th Jan: वंदे भारत ट्रेन को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. इस बार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के कांचरापलेम के पास इस ट्रेन पर पथराव हुआ है. इस पथराव में ट्रेन के एक कोच का शीशा टूट गया है. देखें सभी टॉप 10 वीडियो

Top 10 News 11 January: रक्षा मंत्रालय ने 3 प्रस्तावों को दी मंजूरी, 4276 करोड़ से सेना-नौसेना के लिए खरीदे जाएंगे हथियार

Ruby Dwivedi January 11, 2023 10:07 AM IST

Top 10 News 11 January: मंगलवार को मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई. इस दौरान तीन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. एक तरफ जहां चीन से भारत की टक्करार बढ़ रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने 4276 करोड़ रुपये का निवेश सेना और नौसेना में करने का निर्णय लिया है. देखें वीडियो

Top 10 News 10 Jan: उत्तर भारत में अगले 48 घंटे ठंड से नहीं मिलेगी राहत, पंजाब-हरियाणा-दिल्ली में 11 और 12 जनवरी को हो सकती है हल्की बारिश

Ruby Dwivedi January 10, 2023 9:47 AM IST

Top 10 News 10 January: राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी है. अगले 48 घंटे ठंड से राहत नहीं मिलेगी. 11 और 12 जनवरी को दिल्ली पंजाब, हरियाणा और यूपी में हल्की बारिश भी हो सकती है. बारिश होने से ठंड और बढ़ जाएगी. देखें वीडियो

Top 10 news 9th Jan: दिल्ली में घने कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी, तापमान 2 डिग्री से पहुंचा नीचे, 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Ruby Dwivedi January 9, 2023 9:33 AM IST

Top 10 news 9th Jan: राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ-साथ आज सुबह घना कोहरा छाया रहा. नोएडा में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है. दिल्ली में सफदरजंग में आज 1.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया. दिल्ली में कड़ाके की पड़ रही ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई है. सभी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 6th January: पानीपत पहुंचेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, मां सोनिया गांधी से अस्पताल में मिलने आ सकते हैं राहुल गांधी

Ruby Dwivedi January 6, 2023 9:40 AM IST

Top 10 News 6th January: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के पानीपत में प्रवेश करेगी. हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा 6 जनवरी से 10 जनवरी तक चलेगी. इसके बाद 11 जनवरी को पंजाब में प्रवेश करेगी. वीडियो में टॉप 10 खबरें देखें.

Top 10 News 5th December: सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ, हरियाणा में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Ruby Dwivedi January 5, 2023 9:34 AM IST

Top 10 News 5th December: : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ अस्पताल गई हैं. प्रियंका ने बताया, सोनिया गांधी सांस संबंधी संक्रमण से जूझ रही हैं. देखें वीडियो

Top 10 News 4th January: PM मोदी ने किंग चार्ल्स-III से फोन पर की बात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा, अंजलि के परिवार को मिलेगा 10 लाख का मुआवजा

Ruby Dwivedi January 4, 2023 10:06 AM IST

Top 10 News 4th January: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें पीएम मोदी ने मंगलवार यानि 3 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम के किंग चार्ल्स तृतीय से फोन पर बातचीत की. यूके के राजा का पद ग्रहण करने के बाद किंग चार्ल्स-III के साथ यह प्रधानमंत्री की पहली बातचीत थी. कंझावाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता अंजली के परिवार को 10 लाख का मुआवजा देने का एलान किया है. साथ ही मृतक लड़की की मां का पूरा इलाज करवाने का आश्वासन भी दिया है.

Top 10 News 3rd January: कंझावला केस में अमित शाह ने लिया संज्ञान, Special CP की अगुवाई में जांच के आदेश, नोटबंदी के फैसले को SC ने बताया सही

Ruby Dwivedi January 3, 2023 9:21 AM IST

Top 10 News 3rd January: दिल्‍ली के कंझावला इलाके में हुई दर्दनाक हादसे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है. अमित शाह ने इसे जघन्‍य घटना बताया है और दिल्‍ली पुलिस के आला अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. नोटबंदी के फैसले के खिलाफ 58 याचिकाएं दाखिल की गई थीं, जिस पर 2 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. केंद्र सरकार के 2016 में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोटों को बंद करने के फैसले को बरकरार रखा है. सभी टॉप 10 न्यूज देखें.

Top 10 News 2nd January: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हिंदू परिवारों पर आतंकी हमला, 4 लोगों की मौत 9 घायल, ऋषभ पंत की हालत में सुधार

Ruby Dwivedi January 2, 2023 10:15 AM IST

Top 10 News 2nd January: आज की टॉप जम्मू-कश्मीर के राजौरी के एक गांव में रविवार की शाम संदिग्ध आतंकवादियों ने एक समुदाय विशेष के लोगों के तीन मकानों पर गोलीबारी की. चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 घायल हैं.

Top 10 News 29th December: जनवरी में बढ़ सकती है कोरोना की रफ्तार, दिल्ली सहित उत्तर भारत में 1-4 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान

Ruby Dwivedi December 29, 2022 9:27 AM IST

Top 10 News 20th December: भारत समेत दुनिया पर मंडरा रहे कोरोना के खतरे के बीच एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है. दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं. ऐसे में अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं.दिल्ली सहित उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ रही है. मौसम विभाग की ओर से चेतावनी दी गई है कि दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 1 से 4 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. देखें वीडियो

Top 10 News 28th December: दिल्ली में धर्मशाला, नैनीताल से ज्यादा ठंड, उत्तरी राज्यों में माइनस में होगा पारा |Watch Video

Ruby Dwivedi December 28, 2022 9:22 AM IST

Top 10 News 28th December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें दिल्ली में पहाड़ी ईलाकों से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है. मंगलवार को इसका न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. देखें वीडियो

Top 10 News 27th Decembere: दिल्ली में ठंड का येलो अलर्ट जारी, उत्तर भारत में शीतलहर का असर, कई शहरों में 3 डिग्री तापमान दर्ज

Ruby Dwivedi December 27, 2022 9:01 AM IST

Top 10 News 27th December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी से चल रही शीतलहर ने दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है. जिससे दिल्ली में ठिठुरन भरी सर्दी का दौर शुरू हो गया है. आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Top 10 News 26th Dec: वीर बाल दिवस समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी, तुनिषा शर्मा और शीजान खान के Whatsapp चैट की होगी जांच

Ruby Dwivedi December 26, 2022 9:25 AM IST

Top 10 News 26th December: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को 'वीर बाल दिवस' कार्यकम में शामिल होंगे. पीएम दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. वहीं टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा मर्डर केस में पुलिस तुनिषा शर्मा और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के Whatsapp चैट की पुलिस जांच करेगी. देखें वीडियो

Top 10 News 23rd December: कोरोना पर PM की हाई लेवल मीटिंग, जीनोम सिक्वेंसिंग पर दिया जोर, इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर कल से रैंडम टेंस्टिंग शुरू

Ruby Dwivedi December 23, 2022 9:20 AM IST

Top 10 News 23rd December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक के बाद पीएम मोदी ने लोगों से मास्क पहनने के साथ-साथ कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने अपील की है. सभी टॉप 10 न्यूज देखें.

Top 10 News 22nd December: कोरोना को लेकर केन्द्र सरकार अलर्ट, विदेश यात्रियों की रैंडम जांच शुरू, जल्द जारी होगी नई गाइडलाइन

Ruby Dwivedi December 22, 2022 9:23 AM IST

Top 10 News 22nd December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें चीन समेत कई देशों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोविड की स्थिति को लेकर हाई लेवल मीटिंग की. एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच शुरू हो गई है. देखें वीडियो

Top Headlines 21st December: हरियाणा में लागू हुआ धर्मांतरण कानून, जबरन धर्मांतरण कराने वालों को होगी सजा, बिहार में आज BJP के विधायक देंगे धरना

Ruby Dwivedi December 21, 2022 9:25 AM IST

Top Headlines 21st December: आज की टॉप न्यूज में देखें उत्तर प्रदेश, गुजरात व कर्नाटक के बाद हरियाणा में भी धर्मांतरण को लेकर कानून लागू कर दिया गया है. इसे लेकर प्रदेश सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है. देखें वीडियो

Top 10 News 20th December: गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने की PM से मुलाकात, Tawang Clash के बाद सरहद पर तैनात हो सकते हैं लाइट वेट जोरावर टैंक

Ruby Dwivedi December 20, 2022 9:09 AM IST

Top 10 News 20th December: सोमवार को गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सुंदर पिचाई ने मुलाकात की फोटो ट्विटर पर शेयर कर लिखा कि आपके नेतृत्व के अंदर तकनीकी बदलाव की तेज रफ्तार को देखना प्रेरणा देता है. देखें वीडियो

Top 10 News 19th December: फीफा विश्व कप में जीत के बाद शानदार बस परेड, मेसी ने टेबल पर चढ़ जमकर किया डांस | Watch Video

Ruby Dwivedi December 19, 2022 9:24 AM IST

Top 10 News 19th December: अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मैच में फ्रांस को हराकर इतिहास रच दिया है. अर्जेंटिना ने कतर में लुसैल स्थित लुसैल स्टेडियम में फीफा विश्व कप फाइनल 2022 में पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को 4-2 से हराया. मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना तीसरी बार फुटबॉल विश्व कप चैंपियन बना. देखें वीडियो

Top 10 News 16th December: भारत और नेपाल की सेनाएं आज से करेंगी सैन्य अभ्यास, भारत ने अग्नि-5 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

Ruby Dwivedi December 16, 2022 8:59 AM IST

Top 10 News 16th December: भारत और नेपाल दोनों देशों की सेनाओं के बीच दोस्ताना संबंध को और मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार से 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास ‘सूर्य किरण’ का आयोजन होगा. भारत ने गुरुवार को अग्नि-5 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. अब यह मिसाइल रात में भी हमला कर सकती है. देखें वीडियो

Top 10 News 15 December: तवांग झड़प के बाद आज से भारतीय वायुसेना करेगी युद्धाभ्यास, पठान में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर मचा बवाल

Ruby Dwivedi December 15, 2022 8:59 AM IST

आज की टॉप 10 खबरों में देखें तवांग के यांगत्से वाले झड़प विवाद के बीच भारतीय वायुसेना की पूर्वी कमांड आज से यानि गुरुवार से दो दिवसीय युद्धाभ्यास करने जा रही है. वायुसेना की ओर से दो दिवसीय युद्धाभ्यास 15 और 16 दिसंबर को किया जाएगा. पठान में दीपिका पादुकोण की 'भगवा बिकिनी' पर मचा बवाल. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग' में दीपिका पादुकोण के सेंसुअल मूव्स और कपड़ों पर आपत्ति जाहिर की है. देखें वीडियो

Top 10 News 14 December: BJP संसदीय दल की बैठक आज, गुजरात चुनाव में जीत पर PM का होगा अभिनंदन, Mallikarjun Kharge ने बुलाई विपक्षी दलों की बैठक

Ruby Dwivedi December 14, 2022 8:57 AM IST

Top 10 News 14 December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें गुजरात में प्रचंड जीत के साथ वापसी करने के बाद बीजेपी आगे के मिशन पर जुट गई है. मिशन 2024 के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बीजेपी ने बुधवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है. इस बैठक में गुजरात में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा.

Top 10 News 13th December: अरुणाचल के तवांग में चीन को मुंहतोड़ जवाब, भारतीय जवानों ने 300 चीनी सैनिकों को खदेड़ा | Watch Video

Ruby Dwivedi December 13, 2022 9:02 AM IST

Top 10 News 13th December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है. इस घटना में दोनों ओर के कई सैनिक जख्मी हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार भारत के सैनिकों ने 300 चीनी जवानों को खदेड़ कर भगाया है. देखें वीडियो

Top 10 News 12th December: भूपेन्द्र पटेल आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी समारोह में होंगे शामिल

Ruby Dwivedi December 12, 2022 8:48 AM IST

Top 10 News 12th December: आज की टॉप 10 न्यूज में देखें गुजरात में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. भूपेंद्र पटेल एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले रहे हैं. गांधीनगर में आज दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा. देखें वीडियो

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.