Uttarakhand Assembly Election 2022

Uttarakhand Assembly Election 2022 News

Uttarakhand Cabinet Ministers List 2022: ये हैं उत्तराखंड के नए मंत्री, पुष्कर सिंह धामी सहित सभी ने आज PM Modi की मौजूदगी में ली शपथ

Digpal Singh March 23, 2022 3:30 PM IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 (Uttarakhand Assembly Election 2022) में इतिहास बन गया. साल 2000 में उत्तर प्रदेश से टूटकर अलग राज्य बनने के बाद से हर पांच साल बाद राज्य में सत्ता बदल जाती है. यहां बारी-बारी से कांग्रेस (Congress) और भाजपा (BJP) को हर पांच वर्ष में बहुमत मिलता रहा है, जानिए पुष्कर सिंह धामी को राज्य का राजपाट चलाने में कौन-कौन मंत्री मदद करेंगे.

Uttarakhand: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में CM पुष्कर सिंह धामी और 8 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

Digpal Singh March 23, 2022 2:28 PM IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को मिली जीत के बाद पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. हालांकि, पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचे.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में चुनाव हारे हरीश रावत ने बयां किया दर्द तो BJP नेता ने यूं ली चुटकी

Nitesh Srivastava March 14, 2022 3:16 PM IST

हरीश रावत ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की तो बीजेपी नेता ने जोरदार कटाक्ष किया. उन्होंने जीत न दिला पाने पर शर्मिंदगी व्यक्त करते हुए कहा कि हम नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पाए.

Pushkar Singh Dhami Resigns: अपनी सीट से चुनाव हारने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया इस्तीफा

Digpal Singh March 11, 2022 2:45 PM IST

Pushkar Singh Dhami Resigns: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता हाथ लगी. भाजपा को राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से 47 पर सफलता हाथ लगी, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी खटीमा सीट से चुनाव हार गए. राज्य में भाजपा की ही सरकार बन रही है, लेकिन पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव हारने के बाद आज यानी शुक्रवार 11 मार्च 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

Uttarakhand MLA List: ये हैं आपके नए विधायक, अपने नए MLA का नाम नोट कर लें | हिंदी में पढ़ें पूरी 70 सीटों की लिस्ट

Digpal Singh March 11, 2022 10:18 AM IST

Uttarakhand MLA List: गुरुवार 10 मार्च को रिजल्ट आने के साथ ही उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Election) की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. राज्य की जनता ने हर पांच साल में सरकार बदलने के अपने इतिहास को ही बदल दिया है और लगातार दूसरी बार भाजपा को बहुमत दिया है. चलिए जानते हैं आपने नए विधायकों (Uttarakhand MLA List) की लिस्ट.

Tehri Assembly Election Results 2022: टिहरी से बीजेपी के किशोर उपाध्याय ने दर्ज की जीत

India.com News Desk March 10, 2022 3:13 PM IST

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड की सभी 70 सीटों के लिए 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ. बीजेपी ने कांग्रेस तो कांग्रेस ने बीजेपी नेता को टिकट दिया था. त्रिलोक सिंह नेगी ने आप से चुनाव लड़ा था..

Bajpur Assembly Election Results 2022: यशपाल आर्य ने लगाई जीत की हैट्रिक, बाजपुर में कांटे के मुकाबले में जीती कांग्रेस

India.com News Desk March 10, 2022 3:11 PM IST

बाजपुर विधानसभा सीट कुमाऊं क्षेत्र के ही तराई की सीट है. इस सीट पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं.

Gangotri Assembly Election Results 2022: AAP के कर्नल कोठियाल को नहीं मिला जनता का साथ, तीसरे नंबर पर रहे; भाजपा के सुरेश चौहान जीते

Digpal Singh March 10, 2022 5:17 PM IST

Gangotri Assembly Election Results 2022: गंगोत्री विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट बनी हुई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने यहां से चुनाव लड़ा. उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था. आज मतगणना का दिन है और कुछ ही देर में पता चल जाएगा कि हर पांच साल में प्रतिनिधि बदलने वाली गंगोत्री की जनता ने इस बार किसे अपना प्रतिनिधि चुना है.

Khatima Assembly Election Results 2022: अपनी सीट नहीं बचा पाए सीएम पुष्कर सिंह धामी, कापड़ी ने करीब 7 हजार वोटों से हराया

Digpal Singh March 10, 2022 4:57 PM IST

Khatima Assembly Election Results 2022: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) खटीमा विधानसभा राज्य की सबसे हॉट सीटों में से एक है. पुष्कर सिंह धामी साल 2017 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी इसी सीट से चुनकर विधानसभा पहुंचे थे. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है और दिन चढ़ने के साथ यह भी स्पष्ट हो जाएगा कि पुष्कर सिंह धामी अपनी विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री की कुर्सी बचा पाते हैं या नहीं.

Harish Rawat: 2017 विधानसभा चुनाव में दो सीटों पर हारे, 2019 लोकसभा चुनाव हारे और 2022 में भी हार ही लगी हाथ

Digpal Singh March 10, 2022 12:01 PM IST

उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के छोटे से गांव मोहनरी से निकलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री तक हरीश रावत का सफर शानदार रहा है. 4 दशक से ज्यादा के राजनीतिक करियर में उन्होंने कई उतार-चढ़ाव देखे. उत्तराखंड कांग्रेस में वह नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे बड़े नेता के रूप में उभर कर आए. साल 2017 से वह लगातार हार का सामना कर रहे हैं और इस बार भी उन्हें लालकुआं से हार का मुंह देखना पड़ा.

Lalkuan Uttarakhand Vidhan Sabha Election Results 2022 : पिछली बार दोनों सीटों से हारे थे हरीश रावत, इस बार लालकुआं सीट से भी चुनाव हारे

Digpal Singh March 10, 2022 1:07 PM IST

Lalkuan Vidhan Sabha Election Results 2022: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हरीश रावत (Harish Rawat) काफी चर्चा में रहे. मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ा और दोनों ही सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा था. इस बार उन्होंने नैनीताल जिले में हल्द्वानी के पास लालकुआं विधानसभा से चुनाव लड़ा. लेकिन इस बार भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.

Election Results 2022 LIVE Updates Uttarakhand: हरीश रावत का दावा- उत्तराखंड में बनने जा रही कांग्रेस की सरकार

Devendra Tripathi March 10, 2022 9:33 AM IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा विधानसभा सीट से चुनाव हार गये थे. इस बार हरीश रावत ने रामनगर और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा सीट से चुनौती दी है. सुनिए पूर्व CM हरीश रावत का Exclusive Interview.

Assembly Elections Result 2022: काउंटडाउन जारी-सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी मतगणना, 9 बजे आने लगेंगे रुझान

Kajal Kumari March 9, 2022 9:45 AM IST

पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे कल यानी 10 मार्च को आनेवाले हैं. मतगणना शुरू होने में अब चंद घंटे ही बचे हैं, रिजल्ट को लेकर जहां राजनीतिक पार्टियों के बीच हलचल तेज है तो वहीं उम्मीदवारों के मन में भी बेचैनी बढ़ी हुई है. अब बस चंद घंटो बाद पता चल जाएगा कि पांचों राज्यों में किसके सिर तजेगा जीत का ताज?

Uttarakhand Polls 2022: उत्तराखंड में कांग्रेस को कितनी सीटें आएंगी? हरीश रावत ने दिया यह जवाब...

Parinay Kumar February 21, 2022 5:11 PM IST

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने सोमवार को राज्य में कांग्रेस की सरकार आने का भरोसा जताया.

Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत का दावा उत्तराखंड में बनेगी कांग्रेस की सरकार, कहा- सोनिया गांधी से CM कैंडिडेट के नाम के ऐलान का अनुरोध करेंगे

Nitesh Srivastava February 20, 2022 8:39 AM IST

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने राज्य में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि वह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पार्टी के मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर फैसला (Decide CM Face) लेने का अनुरोध करेंगे.

उत्तराखंड: BJP विधायकों के 'भितरघात' से हड़कंप, प्रदेश अध्यक्ष पर ही अपने प्रत्याशियों को हराने की साजिश का आरोप

India.com Hindi News Desk February 18, 2022 3:38 PM IST

उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों के खुले आम 'भितरघात' के आरोप लगने से राज्य की सत्ताधारी पार्टी में खलबली मची हुई है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: यमुनोत्री के तीन गांवों में सड़क नहीं पहुंची तो किया मतदान का बहिष्कार

Digpal Singh February 14, 2022 11:12 AM IST

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार को एक साथ मतदान हो रहा है. राज्य के ज्यादातर लोग मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर लोगों में अपने प्रत्याशी या उम्मीदवार के खिलाफ रोष भी है. ऐसा ही एक मामला यमुनोत्री विधानसभा से सामने आया है. यहां के तीन गावों ने मतदान का बहिष्कार किया है.

Uttarakhand Assembly Election 2022: पुष्कर सिंह धामी का दावा, 'उत्तराखंड में बीजेपी अबकी बार 60 के पार'

Digpal Singh February 14, 2022 9:54 AM IST

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के तहत आज सभी 70 सीटों पर एक साथ मतदान हो रहा है. राज्य में कुल 82 लाख मतदाता हैं जो आज 632 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला कर उनकी किस्मत को ईवीएम में कैद कर रहे हैं. मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए पुष्कर सिंह धामी ने इस बार 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया.

Didihat: भाजपा और बिशन सिंह चुफाल का गढ़ है यह सीट, क्या इस बार मिलेगी टक्कर

Digpal Singh February 14, 2022 2:13 AM IST

डीडीहाट उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से एक है और यह नेपाल बॉर्डर के पास कुमाऊं क्षेत्र में स्थित पिथौरागढ़ जिले में है. यह सीट उत्तराखंड अलग राज्य बनने के बाद से लगातार भाजपा और बिशन सिंह चुफाल का गढ़ रही है. चुफाल साल दर साल यहां से बीजेपी की टिकट पर चुनाव जीतते रहे हैं. देखना होगा कि इस बार क्या कोई उम्मीदवार उन्हें चुनौती दे पाता है या नहीं.

Chaubattakhal: BJP का गढ़ है यह सीट, क्या महाराज को चुनौती दे पाएगा कोई विरोधी?

Digpal Singh February 14, 2022 2:11 AM IST

चौबट्टाखाल पहाड़ी राज्य उत्तराखंड की पहाड़ी विधानसभा सीट है. यहां मुकाबला कांग्रेस में रह चुके भाजपा नेता सतपाल महाराज, कांग्रेस उम्मीदवार केसर सिंह नेगी और आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी दिग्मोहन नेगी के बीच है. सतपाल महाराज यहां से मौजूदा विधायक भी हैं और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री भी.

Lalkuan: 2017 में मुख्यमंत्री रहते दो सीटों से हारने वाले हरीश रावत क्या इस बार पहुंचेंगे विधानसभा?

Digpal Singh February 14, 2022 2:11 AM IST

हरीश रावत ज्यादातर समय कांग्रेस संगठन और केंद्र की राजनीति में ही सक्रिय रहे हैं. साल 2014 में हरीश रावत पहली बार राज्य की राजनीति में आए और मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री रहते हुए दो सीटों से चुनाव लड़े और दोनों से हार गए. इस बार पार्टी ने उन्हें नैनीताल जिले की लालकुआं सीट से उम्मीदवार बनाया है. Zee News के ओपिनियन पोल के अनुसार राज्य के ज्यादातर लोग उन्हें मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं.

Khatima: क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे पुष्कर सिंह धामी या फिर इतिहास दोहराएगा

Digpal Singh February 14, 2022 2:11 AM IST

खटीमा विधानसभा पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के तराई इलाके में आती है. यह सीट उधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत आती है. जब स्वंय मुख्यमंत्री इस सीट से चुनाव लड़ रहे हों तो सामने कोई बड़ा नेता हो या न हो, सीट अपने-आप हॉट सीट या वीआईपी सीट हो जाती है. इस बार हर किसी की निगाहें खटीमा सीट पर होंगी. खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत या हार का अंतर भी मुख्यमंत्री के तौर पर उनके संक्षिप्त कार्यकाल का एक तरह से जनमत संग्रह होगा.

Kotdwar: सुरेंद्र सिंह नेगी से पिता की हार का बदला ले पाएंगी भाजपा उम्मीदवार रितु खंडूरी

Digpal Singh February 14, 2022 2:11 AM IST

कोटद्वार काफी समय से एक हॉट सीट बनी हुई है, क्योंकि यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूवन चंद्र खंडूरी चुनाव लड़ चुके हैं. उनके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और अनिल बलूनी जैसे नेता यहां से चुनाव लड़ते रहे हैं. इस बार सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी और भाजपा प्रत्याशी रितु भूषण खंडूरी के बीच दिख रहा है.

Gangotri: मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने गंगोत्री को बनाया हॉट सीट

Digpal Singh February 14, 2022 2:11 AM IST

गंगोत्री विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. दो बार के विधायक कांग्रेस नेता विजयपाल सिंह सजवाण एक बार फिर यहां से भाग्य आजमा रहे हैं, जबकि पिछली बार चुनाव जीते गोपाल सिंह रावत की मृत्यु के बाद बीजेपी ने यहां से सुरेश चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है.

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.