Independence day 2022: इस 15 अगस्त शहीदों को याद करने के लिए जाइये इन 5 जगहों पर, जोश और जज्बे से भर जाएंगे आप
India.com Hindi News Desk August 15, 2022 8:56 AM IST
इस स्वतंत्रता दिवस आप किसी ऐसी जगह पर जाइये जो आपको जोश और जज्बे से भर दे. देश की आजादी के लिए खुद की आहुति देने वाले शहीदों की याद दिलाए. भारत में शहीदों की याद में कई स्मारक बने हैं, जहां जाकर हर भारतीय को गर्व महसूस होता है और उसके भीतर राष्ट्रवाद की भावना जाग उठती है. सभी जानते हैं कि कई सौ सालों की गुलामी के बाद हमें यह आजादी लाखों कुर्बानियों की बदौलत मिली है.