ये दो हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करते हैं. ये हिल स्टेशन हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में है. अगर आपने अभी तक इन हिल स्टेशनों की सैर नहीं की है, तो आप यहां जा सकते हैं. असल मायने में ये दोनों ही हिल स्टेशन मसूरी और औली से भी सुंदर है. ये दोनों ही जगहें स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड के तौर पर मशहूर हैं. ये जगहें स्कॉटलैंड और स्विट्जरलैंड से भी खूबसूरत हैं, जिस कारण इन्हें भारत का मिनी स्विट्जरलैंड और मिनी स्कॉटलैंड भी बुलाया जाता है. ये दोनों ही हिल स्टेशन टूरिस्टों को अपनी तरफ अट्रैक्ट करते हैं और विदेशी टूरिस्ट भी इन हिल स्टेशनों की सैर पर आते हैं.
हिमाचल प्रदेश का खज्जियार हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. इस हिल स्टेशन की सुंदरता टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देती है. खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड इसकी खूबसूरती के कारण ही कहा जाता है. यहां टूरिस्ट प्रकृति के अद्भुत नजारों से रूबरू होते हैं. यहां का शांत वातावरण और दूर-दूर तक फैले घास के मैदान टूरिस्टों का दिल जीत लेते हैं. यह धौलाधार पर्वत श्रृंखला में स्थित एक पठारी क्षेत्र है. जहां दूर-दूर तक घास के हरे-हरे मैदान फैले हुए हैं, जो पर्यटकों का दिल जीत लेते हैं. खज्जियार चंबा में है. यह जगह समुद्र तल से 1900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. डलहौजी से खज्जियार की दूरी केवल 24 किलोमीटर है. यह खूबसूरत स्पॉट पठानकोट रेलवे स्टेशन से लगभग 95 किमी और कांगड़ा जिले के गग्गल हवाई अड्डे से 130 किमी दूर है.
यहां नाग देवता को समर्पित लोकप्रिय खज्जी नागा मंदिर भी है. कहा जाता है कि खज्जी नागा मंदिर की वजह से ही यहं का नाम खज्जियार पड़ा है. यह प्राचीन मंदिर 10वीं शताब्दी का है. आप यहां की यात्रा के दौरान इस मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन पर पैराग्लाइडिंग और ट्रैकिंग कर सकते हैं. टूरिस्ट यहां खज्जियार झील देख सकते हैं. यह झील 5000 वर्ग गज के क्षेत्र को कवर करती है. टूरिस्ट इस हिल स्टेशन पर घुड़सवारी का भी आनंद ले सकते हैं.
टूरिस्ट अगस्त में कूर्ग हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं. यह हिल स्टेशन बेहद सुंदर है. अन्य हिल स्टेशनों की तरह ही टूरिस्ट कूर्ग में जंगल, घाटियां और पहाड़ देख सकते हैं. यहां टूरिस्ट कई झरनों को करीब से देख सकते हैं और प्रकृति की असली सुंदरता का आनंद ले सकते हैं. यह हिल स्टेशन सुगंधित मसालों और कॉफी के बागानों के लिए भी मशहूर है. यह हिल स्टेशन कर्नाटक में है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.