
Lalit Fulara
उत्तराखंड के अल्मोड़ा ज़िले के सुदूर स्थित छोटे से गाँव 'पटास'में पैदाइश. कला-साहित्य में विशेष रुचि. पहला नॉवेल 'घासी: लाल कैंपस का भगवाधारी' प्रकाशित. विगत 9 सालों से पत्रकारिता में ... और पढ़ें
International Yoga Day: आज यानी 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे है. देश के कोने-कोने में लोग योग करके इस दिवस को मना रहे हैं. यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लोगों को योग के महत्व, फायदों और उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी जा सके. हम जानते हैं कि योग हमारी हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी है और इससे दिमाग शांत होता है और स्ट्रेस दूर होता है. योग के जरिए हम कई असाध्य बीमारियों को भी ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि इस योग दिवस पर आप कहां-कहां जाकर योग कर सकते हैं.
ऋषिकेश
ऋषिकेश को योग नगरी कहा जाता है. यहां दुनियाभर से लोग योग करने के लिए आते हैं. ऋषिकेश में आप गंगा किनारे योग कर सकते हैं. यहां आपको कई योगाचार्य मिलेंगे और योग के संस्थान भी मिलेंगे. टूरिस्ट भी यहां आकर कुछ दिन योग करते हैं. इसके अलावा कई लोग महीनों ऋषिकेश रहकर योग करते हैं और अपनी जिंदगी के स्ट्रेस को दूर करते हैं.
नैनीताल और कानाताल
आप इस इंटरनेशनल योग दिवस के दिन नैनीताल और कानाताल जा सकते हैं. ये दोनों ही हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और योग करने के लिए ये जगहें परफेक्ट हैं. योग शांत और सुकून देने वाली जगह पर किया जाता है जिससे की आपके ध्यान में खलल न पड़े. नैनीताल हिल स्टेशन शांत और सुकून देने वाला है. आप यहां योग कर सकते हैं और नैनीताल घूम भी सकते हैं. इसी तरह से कानाताल उत्तराखंड का सीक्रेट डेस्टिनेशन है जहां आप ट्रैकिंग और कैंपिंग एक्टिविटी के साथ ही योग भी कर सकते हैं. कानाताल की शांत वादियां योग के लिए परफेक्ट हैं. यह हिल स्टेशन इतना सुंदर है कि टूरिस्टों को अपनी ओर अट्रैक्ट करता है. आप योग करने के लिए इन दोनों हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं.
औली और मसूरी
आप इस इंटरनेशनल योग दिवस पर औली और मसूरी की सैर कर सकते हैं. ये दोनों ही हिल स्टेशन बेहद सुंदर हैं और योग करने के लिए परफेक्ट हैं. आप औली में सुंदर नजारे देख सकते हैं और यहां प्रकृति के बीच योग कर सकते हैं. मसूरी को हिल स्टेशनों की रानी कहा जाता है. आप यहां योग कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.