उत्तराखंड में 100 करोड़ में बनेगा मॉर्डन राफ्टिंग बेस स्टेशन, एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही रोजगार भी मिलेगा

दुनियाभर से टूरिस्ट योग नगरी ऋषिकेश की सैर पर आते हैं. टूरिस्ट यहां राफ्टिंग का आनंद लेते हैं और ऋषिकेश की प्रसिद्ध जगहों की सैर करते हैं.

Published date india.com Updated: December 5, 2024 10:19 AM IST
उत्तराखंड में 100 करोड़ में बनेगा मॉर्डन राफ्टिंग बेस स्टेशन, एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही रोजगार भी मिलेगा

उत्तराखंड के ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन बनवाया जाएगा. इससे न सिर्फ टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार भी सृजित होगा. वैसे भी ऋषिकेश योग नगरी है और दुनियाभर से टूरिस्ट यहां राफ्टिंग के लिए आते हैं. आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन के निर्माण से सूबे में एडवेचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. इसके लिए केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत धनराशि स्वीकृत की है.

साहसिक पर्यटन एक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में अपनी जगह बना चुका है. अब यहां राफ्टिंग बेस स्टेशन बनने से राफ्टिंग एक्टिविटीज के लिए आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी और साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इस परियोजना के तहत राफ्टिंग केंद्रों पर शौचालय, कपड़े बदलने की सुविधा के साथ खानपान की भी सुविधा विकसित की जाएगी. उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत तपोवन क्षेत्र में वैकल्पिक मार्गों का भी निर्माण किया जाना है. इससे करीब  1500 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में उत्तराखंड के लिए विशेष स्थान है. यही वजह है कि केंद्र की तरफ से उत्तराखंड को हर स्तर पर सहयोग मिल रहा है. राफ्टिंग बेस स्टेशन बनाने का उद्देश्य योग नगरी में राफ्टिंग के लिए बुनियाद ढांचे की चुनौतियों से निपटना और कमियों को दूर करना है.

ऋषिकेश राफ्टिंग के लिए आते हैं दुनियाभर से टूरिस्ट

दुनियाभर से टूरिस्ट राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश आते हैं. यहां टूरिस्ट राफ्टिंग का आनंद लेते हैं. ऋषिकेश राफ्टिंग का केंद्र है और राफ्टिंग बेस स्टेशन विकसित होने के बाद राफ्टिंग के क्षेत्र में और ज्यादा बूम आयेगा और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.