Actress Shehnaaz Gill Is Travelling To Sydney You Should Also Do These 5 Things In Your Next Trip Here
सिडनी घूम रहीं हैं एक्ट्रेस शहनाज गिल, अपनी अगली ट्रिप में आप भी करें यहां ये 5 चीजें
सिडनी बेहद सुंदर शहर है. जितना सुंदर यह शहर जमीन से दिखता है उससे कई ज्यादा खूबसूरत आसमान से दिखता है. अगर आप यहां जा रहे हैं तो हेलीकॉप्टर के जरिए शहर के लुभावनों दृश्यों को देख सकते हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल ट्रैवल की शौकीन हैं. वैसे भी बॉलीवुड स्टार को अलग-अलग जगहों की खोज करना और वहां घूमना पसंद होता है. शहनाज गिल अभी सिडनी में छुट्टियां बिता रही हैं. उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी है. शहनाज ने अपनी हॉलीडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया के इस शहर में किस तरह से छुट्टियां का आनंद ले रही हैं. शहनाज की तरह ही अगर आप भी सिडनी घूमने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप वहां क्या-क्या कर सकते हैं.
बाइक पर शहर का भ्रमण करें- अगर आप सिडनी जा रहे हैं, तो यहां बाइक पर शहर का भ्रमण जरूर करें. आप बाइक से इस खूबसूरत शहर की सैर कर सकते हैं और ताजा हवा भी ले सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको गाइड चाहिए होगा. आप उसके साथ साइकिलिंग रूट पर जाकर ओपेरा हाउस और हार्बर ब्रिज जैसी प्रतिष्ठित जगहें देख सकते हैं.
हेलीकॉप्टर उड़ान लें- सिडनी बेहद सुंदर शहर है. जितना सुंदर यह शहर जमीन से दिखता है उससे कई ज्यादा खूबसूरत आसमान से दिखता है. अगर आप यहां जा रहे हैं तो हेलीकॉप्टर के जरिए शहर के लुभावनों दृश्यों को देख सकते हैं. इसके लिए आपको हेलीकॉप्टर उड़ान बुक करनी होगी. ऐसा करने से आप कभी न भुलाया जा सकने वाला अनुभव हासिल कर सकते हैं.
ब्लू माउंटेन और बॉन्डी बीच पर जाएं-सिडनी में आप ब्लू माउंटेन की सैर करें. यह सिडनी से लगभग एक घंटे की ड्राइव पर है. यहां करने के लिए बहुत सारी मजेदार गतिविधियां हैं. आप बॉन्डी बीच पर जा सकते हैं और पानी और रेत के साथ समुद्र का आनंद ले सकते हैं. इसके अलावा एडवेंचर एक्टिविटी भी कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Travel की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.